क्राइममध्य प्रदेश

प्रशासन के संरक्षण शराब में माफिया नौजवानों की रगों में दौडा रहे शराब का नशा, जिम्मेदार मौन

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । जबलपुर की पाटन तहसील की नुनसर चौकी क्षेत्र में संचालित देशी शराब दुकान जो इन दिनों सुबह 6 बजे खुल जाती है एवं जिम्मेदारों के संरक्षण मदिरा प्रेमियों को देशी शराब दुकानदार रात 12 बजे तक उपलब्ध कराता है। इसके अलावा दुकान पर मदिरा की रेट लिस्ट नदारद दिखी है। जिसकी वजह से मदिरा प्रेमियों को शराब दुकानदार ऊंची कीमत पर शराब बेचकर अधिक मुनाफा कमा रहा है। नुनसर क्षेत्र के शराब शौकीनों को आस पास के गांव में शराब आसानी से उपलब्ध होती रहे इसके लिए शासन के निर्देशों को धता बताकर शराब ठेकेदार नियम विरुद्ध तरीके से देशी शराब, आबकारी विभाग एवं नुनसर चौकी के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के संरक्षण में शराब गांव गांव बिकवा रहे है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार.. पड़रिया, कंतोरा, भरतारी, सरोंद, सिमरिया, सहशन, रोसरा, दिधोरा आदि गांव में शराब दुकानों दुकानों एवं कुछ घरों से बेची जा रही है। जिसकी वजह से गांव में लड़ाई झगड़े एवं एक्सीडेंट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। वही इस पूरे मामले पर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए है।
जब इस संबंध में आबकारी विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी जीएल मरावी से बात करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया गया।
नाम न बताने की शर्त पर शराब दुकानदार के कर्मचारी ने बताया कि हमारे पाटन तहसील के शासन प्रशासन के जवाबदार अधिकारी मीतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे है जो आप इनको दिखाने की कोशिश कर रहे है वह इनको कभी दिखाई नहीं देगा इसकी वजह भी साफ है ये सभी अधिकारी धनलक्ष्मी वाले मोतियाबिंद की बीमारी से ग्रस्त है। जब तक शराब ठेकेदारों के द्वारा धनवर्षा इन पर होती रहेगी तब तक इनको शराब दुकानों की अनिमिताएं दिखाई नहीं देगी।

Related Articles

Back to top button