क्राइम

लग्जरी कार में अवैध शराब ढोने वाली 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

आरोपियों के कब्जे से 200 पाव अवैध शराब सहित कार जप्त
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के जुगिया गांव से एक लग्जरी कार से अवैध शराब सहित 3 आरोपियो को रंगे हाथों पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
पाटन थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 जुलाई 23 की रात को मुखबिर ने सूचना दी कि एक ग्रे कलर की होण्डा सिटी कार में अवैध शराब लेकर कुछ लोग जुगिया तरफ जा रहे हैं सूचना पर तत्काल जुगिया रोड पर दबिश देते हुये होण्डा सिटी कार को रोका गया चालक एवं कार में बैठे 2 अन्य व्यक्तियों के नाम पता पूछने पर अपने नाम गोलू उर्फ गोपाल रजक उम्र 24 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, रवि सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी सिंगौरी, रमेश गोंड उम्र 42 वर्ष निवासी सरवाकुई थाना तेंदुखेड़ा जिला दमोह बताया, कार चैक करने पर 4 कार्टून में 200 पाव देशी शराब रखी मिली जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रूपये होगी एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 4624 सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । आरोपियों को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक दीपक मण्डलोई, आरक्षक जितेन्द्र कटारे, अनुराग रैकवार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button