बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची, प्रशासन मौके पर पहुंचा, रेकस्यू जारी
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
विदिशा। मंगलवार को एक बार फिर बोर बेल में बच्ची गिरने की बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
घटना एमपी के विदिशा जिले से एक जहां कुरवाई में ढाई साल की मासूम बच्ची बोरवेल में गिर गई। बोरवेल की गहराई 20 से 25 को बताई जा रही है। जिले में दो-तीन माह में यह दूसरा मामला जब बच्ची बोरवेल में गिरी है। घटना सिरोंज विकासखंड के पथरिया उपतहसील अंतर्गत कजारिया बरखेड़ा ग्राम की है।
बच्ची का नाम अस्मिता पिता इंदर सिंह गहरवार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बोरवेल का गड्ढा घर में ही बना हुआ है। गड्ढे को हाथ वाली मशीन से खोदा गया है, जो बहुत अधिक गहरा नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पथरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से फोन पर बात की है। उन्होंने बच्ची को सकुशल बोरवेल से बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री सारंग लगातार जिला प्रशासन के साथ संपर्क में है, हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
तीन महीने के अंदर दूसरी बड़ी घटना
बता दें कि विदिशा जिले में दो-तीन माह में यह दूसरी बड़ी घटना है। पहली घटना विदिशा जिले की लटेरी क्षेत्र में हुई थी। इसके बाद जिला कलेक्टर ने सभी बोरवेल को बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन फिर भी सिरोंज क्षेत्र का स्थानीय प्रशासन नहीं जागा और यह दूसरी बड़ी घटना हो गई।



