मध्य प्रदेशराजनीति
दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू देवलियां उनके पति धमेंद्र कटारें 22 तारीख लेंगे कांग्रेस की सदस्यता
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू देवलिया एवं उनके पति और प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कटारे भोपाल में कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। एक समाचार पत्र के संपादक चन्द्रभान सिंह लोधी से जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कटारे ने फोन पर बताया कि आने वाली 22 जुलाई को लगभग 1000 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।
बता दें कि पिछले एक वर्ष से यह पथरिया विधानसभा से अपनी दावेदारी कर रहे हैं लेकिन अभी तक यह निर्दलीय के रूप में जाने जाते हैं अब आने वाले समय में कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। तो इस लिहाज से कांग्रेस इन पर दांव लगा सकती है या नहीं यह कहना अभी स्पष्ट नहीं है।



