मध्य प्रदेश

बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने सब स्टेशन का किया घेराव

ग्रामीणों का अल्टीमेटम, चक्काजाम कर करेंगे प्रदर्शन
रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । लगातार हो रही बिजली कटौती उपभोक्ताओं लिए परेशानी का कारण बनी हुई है 24 घंटे में 10 घंटे ही बिजली कट कट कर मिल रही है जिससे बम्होरी एवं आसपास के गांव अंधकार में डूबे हुए है जितनी थोड़ी बहुत भी बिजली मिल रही है उसमें भी वोल्टेज नहीं मिलता जिससे कूलर पंखे तक नहीं चल पाते छोटे छोटे बच्चो का बुरा हाल हे मच्छर भी पनप रहे हे जिससे कई बीमारी उत्पन हो रही है इसी को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा शुक्रवार को सब स्टेशन कुंडाली, बम्होरी का घेराव किया और अपनी समस्याओं को अधिकारियों को अवगत कराया। पिछले कई महीनों से लगातार बिजली कटौती हो रही है ।
किसान भी पावर हाउस पहुंचे अपनी मांग रखी की खेतो में भी किसानों को बिजली नही मिल रही है 6 घंटे के फीटर में 2 घंटे मिल रही बिजली, फसल को नही मिल रहा पा रहा पानी, जल्द से जल्द समस्या का निराकरण किया जाय।
ग्रामीणों ने मांग की बिजली कटौती बहुत ज्यादा हो रही 24 घंटे मिले, एवं वोल्टेज का बढ़ाया जाए, अटल ज्योति से कई ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से लोगो द्वारा पानी की मोटरों को चलाया जा रहा है जिससे बम्होरी नगर को वोल्टेज समस्या उत्पन्न हो रही है ऐसी अवैध रूप से संचालित मोटर पर सख्त कार्रवाई की जाय एवं कब्रिस्तान में लगी डीपी कई दिनों से जली हुई है उसे तुरंत बदला जाय। और चेतावनी दी कि दो दिन में बिजली समस्या का हल नही हुआ तो चक्काजाम कर प्रदर्शन करेंगे।
ओमप्रकाश ठाकुर सुपर बाइजर खरगोन द्वारा सभी उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि 2 दिन में वोल्टेज एवं बिजली कटौती समस्या में सुधार किया जाएगा ताकि बिजली सही ढंग से मिल सके, जहां भी अवैध रूप से मोटर चल रही है उन पर सख्त कार्रवाई करेंगे एवं कब्रिस्तान वाली डीपी को आज ही उतरवाकर बदला जाएगा।

Related Articles

Back to top button