मध्य प्रदेश

योजनाओं से लाभांवित हो रहे ग्रामीण, पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

जांच दल के सामने हितग्राहियों ने बताई पंचायत की खूबियां
सिलवानी। ग्राम पंचायत कुण्डाली में इन दिनों प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं कुछ लोगों द्वारा पंवायत कर्मचारियों की शिकायतें की गई थी जिस पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यापालन अधिकारी अंजू भदौरिया द्वारा जनपद पंचायत सिलवानी को जांच करने हेतु निर्देशित किया गया था। जनपद सीईओ नीलम रायकवार ने जनपद स्तरीय पांच सदस्यीय जांच दल को ग्राम पंचायत कुण्डाली भेजकर हितग्राहियों से बयान एवं जांच कराई गई।
इस जांच दल में सहायक यंत्री सुशील गोयल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एसडी पाटिल, खंड पंचायत अधिकारी पीएल चौरसिया, पंचायत समन्वय अधिकारी एमएल रघुवंशी एवं नंदकिशोर उइके को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भागवती बाई, दीपक कुमार, संगीता लोधी, जुगरू शा, राशिद शा, जाहिद, निसार, वैदा वी, शहजादे, फूलचंद धर्मेंद्र आदि हितग्राहियों ने बताया कि ग्राम पंचायत के कर्मचारियों द्वारा शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय आदि योजना का लाभ मिला है। और हमने अपने आवास भी पूर्ण कर योजना की पूर्ण राशि का भुगतान हो चुका है। उन्होंने पंचायत कर्मचारियों से किसी तरह के लेनदेन से इंकार किया है।
हितग्राहियों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से बने आवास में वह निवास करने लगे है और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजना से अब मकान में निवास करने लगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही गरीबों के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की। अब गरीब भी पक्का मकान में रहने लगे है। इस योजना से गरीबों की जिंदगी में बड़े बदलाव आए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना पिछड़े और वंचित तबकों को मिलने से उनके रहन सहन के स्तर में सुधार हुआ है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत कुण्डाली के रोजगार सहायक निधिकांत आचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम पंचायत को 496 आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसमें 485 आवास पूर्ण हो चुके है और 11 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आवास प्लस में 586 की सूची तैयार की गई जिसमें 22 आवास की स्वीकृति प्रदान हुई वह भी पूर्ण हो गये है। 800 शौचालय और 40 सीसी सड़कों का निर्माण के साथ ग्राम पंचायत क्षेत्र के 506 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। संबल योजना में 3300 पंजीयन, कर्मकार मंडल में 286 पंजीयन और 1224 आयुष्मान कार्ड बनाये गये है।

Related Articles

Back to top button