प्रदेश सरकार की उपेक्षाओं से नाराज हैं शिक्षक, परेशान व आहत होकर बैठक का किया आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा ग्रामींण अंचलों में वर्तमान में प्रदेश में उच्च पद व प्रभार को लेकर एक बैठक का आयोजन किया।
बैठक में उच्चतर माध्यमिक, हाईस्कूल प्राचार्य पद पर पदोन्नती अथवा उच्च पद के प्रभार में उच्च माध्यामिक शिक्षकाें को आनुपातिक प्रतिनिधित्व देने अथवा व्याख्याताओं के साथ समेकित वरिष्ठता सूची बना कर क्रमानुसार पदोन्नती, वरिष्टता में प्रथम नियुक्ति दिनांक/पदोन्नति दिनांक से व्याख्याताओ के साथ समेकित रूप में उच्च माध्यामिक शिक्षकों को रखा जावे आदि मांगों के लिए संघर्ष करने का प्रस्ताव पारित हुआ। आगामी 17 अगस्त 2023 को शाम 4 बजे सिहोरा एस.डी.एम के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
इस बैठक के दौरान शिक्षक प्रेम नारायण तिवारी, नरेंद्र खंपरिया, संदीप तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा, अमित जैन, राघवेंद्र गर्ग, घनश्याम बर्मन, पीएल रैदास, दीपक गौतम, विनय कुमार मांझी, राकेश कुमार दाहिया, अशोक पटेल, संदीप सोनी, विष्णु पटेल उपस्थित रहें ।



