मध्य प्रदेश

नागपंचमी चौरसिया दिवस धूमधाम से मनाने हेतु समाज की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नाग पंचमी का पुनीत पावन पर्व जिसे चौरसिया दिवस के रूप में मनाया जाता है सकल चौरसिया समाज गौरझामर द्वारा रविवार को वरिष्ठ पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया के चौरसिया निवास पर चौरसिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी अंबिका प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता एवं कमलेश चौरसिया खेरी वालों के संयोजकत्व में आयोजित की गई। समाज की बैठक में नाग पंचमी का त्योहार प्रारंभ करने हेतु सभी की सहमति बनी आगामी 21 अगस्त को नाग पंचमी चौरसिया दिवस पर चौरसिया समाज गौरझामर द्वारा विशाल कलश यात्रा, नाग देवता नागबेल चौऋषि महाराज आदि की भव्य झांकी शोभायात्रा के रूप मे निकाली जाएगी शोभा यात्रा श्री सीताराम पैलेस से प्रारंभ होकर मेंन रोड हनुमान चौराहा होते हुए श्री हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा वापस सीताराम पैलेस पहुंचेगी जहां पर सामाजिक गोष्टी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान वरिष्ठ जनों का सम्मान पौधारोपण आदि के कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। तत्पश्चात सामूहिक सामाजिक भोज भंडारा व प्रसाद वितरण किया जावेगा। बता दें की चौरसिया समाज गौरझामर द्वारा आयोजित यह प्रथम प्रयास है जिसको लेकर समाज में उत्साह देखा जा रहा है बैठक में मुख्य रूप से अंबिका प्रसाद चौरसिया कुंदनलाल चौरसिया, केशव प्रसाद चौरसिया, बालमुकुंद चौरसिया, मनमोहन चौरसिया, संदीप चौरसिया, चंद्रभान चौरसिया, गुड्डू चौरसिया, कमलेश चौरसिया, विवेक चौरसिया, मनोज चौरसिया, योगेश चौरसिया, अभिषेक चौरसिया, श्रीराम चौरसिया, दिनेश मम्मा देवनगर वाले चौरसिया, आशीष चौरसिया आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button