मध्य प्रदेशराजनीति
एमपी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 39 प्रत्याशी घोषित किए

भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो गई है। ये सभी वे सीटें हैं, जिन पर बीजेपी पिछले विधानसभा चुनाव में हारी थी। बुधवार देर रात दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि मध्यप्रदेश में हारी हुई सीटों पर फोकस करना है। बैठक के अगले ही दिन मध्यप्रदेश में हारी हुई सीटों पर सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।






