जल जीवन मिशन के अंतर्गत सीसी रोड खोदे जाने से हो रही है दुर्घटनाएं, नहीं आ जा पा रहे हैं वाहन
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । जल जीवन मिशन के अंतर्गत समीपस्थ ग्राम नयानगर में डाली जा रही पेयजल नल योजना की पाइप लाइन के लिए ठेकेदार ने नया नगर की मुख्य सड़क सीसी रोड को बीचों बीच से पूरी तरह खोद डाला परिणाम स्वरूप पाइपलाइन डालने के उपरांत ठेकेदार द्वारा ना तो खोदी गई नाली को सपाट किया और ना ही सीसी रोड को बनाया इससे गहरी नाली को नही भरने के कारण इस बरसात के मौसम मे़ं आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है इस संबंध में ग्राम वासियों ने ठेकेदार से आवागमन बहाल करने की मांग की तो वह अधूरा काम छोड़कर लापता हो गया सीसी रोड को बीचो-बीच खोदे जाने से लोगों को आने-जाने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है स्कूली बच्चे किसान मजदूर महिलाओं को पैदल वाइक व साइकिल आदि वाहनो से आने-जाने में भारी परेशानी महसूस हो रही हैं ग्राम वासियों ने जल जीवन मिशन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है की नाली के रुप मे बीचो बीच खोदी गई सीसी रोड को तत्काल व्यवस्थित किया जावे जिससे आवा गमन सुचारू रूप से चल सके।



