टेबल टेनिस में विक्रम बने विजेता
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खेल मनुष्य के व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। खेल से हम विश्व प्रसिद्धी प्राप्त कर सकते हैं मेजर ध्यानचंद, सचिन तेंदुलकर, सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल, मिल्खा सिंह, अभिनव बिंद्रा ने अपने जुनून को हासिल करने के लिए खुद को अपने रुचि खेल की ओर समर्पित कर दिया। उनके ध्यान, कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता ने उन्हें आज प्रतिष्ठित व्यक्ति के रुप में विश्व विख्यात कर दिया। यह उदगार सौरभ मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी ने शासकीय सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय बेगमगंज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उद्घाटन में व्यक्त किए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा, संस्था प्राचार्य एमएल बघेले, समाजसेवी डॉक्टर जितेंद्रसिंह तोमर, साकेत भार्गव, एनजीओ प्रभारी वासु वाल्मीकि ने मेजर ध्यानचंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था के व्यायाम शिक्षक ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भारत को तीन बार हॉकी में विश्व विजेता बनाया था उन्होंने अपने जीवन में 1000 लगभग गोल किए 400 गोल तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए थे।जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले के 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया।फाइनल मुकाबला राष्ट्रीय वरीयत प्राप्त खिलाड़ी विक्रम सिंह ठाकुर और अक्षय लोधी के बीच में खेला गया जिसमें विक्रम सिंह ठाकुर विजय रहे। संयम ठाकुर ने सौरभ गुप्ता को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में रूबी खान ने स्नेहा ठाकुर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार शासकीय सी एम राइज विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मनीष चौरसिया , राजेश रजक, अंकुर भार्गव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, कौसर खान, ओंकार सिंह डब्बू , सक्षम ठाकुर, अमित श्रीवास्तव, राहुल कुशवाहा, गोविंद ठाकुर, वासु ठाकुर, ओम भार्गव, मंसूल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



