साईखेडा तालाब मै तडफ तडफ कर मर रही है मछलियां
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर साईखेडा के बीचो बीच स्थित नरहरियानंद तालाब मै नगर की मछुआ सहकारी मर्यादित समिति 633 द्वारा तालाब मै लंबे से मछली पालन का कार्य किया जा रहा लेकिन अचानक दो तीन दिन से तालाब मै तडफ तडफ कर हजारों की तादाद मछलियां मर रही है जिनकी बद्बबू से नगर वासी परेशान है । मोहल्ला वासियो क़ो कोराना के समय लगाये जाने वाले मास्क लगाकर बदबू से बचकर रह रहे है । अनुविभागीय अधिकारी, नगर परिषद सीएमओ और अध्यक्ष के निर्देशन मै नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा मरी मछलियों क़ो बाहर निकाला जा रही है लेकिन जल कुंभी और कमल के पत्तों के बीच सडी मछली नहीं निकल पा रही है जिससे धूप निकलने से सडी मछली से बदबू महक आ रही है ।नगर के समाजसेवी ब्रजेन्द्र सिंह पटेल ने दूरभाष पर अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा, नगर परिषद सीएमओ, अध्यक्ष प्रतिनिधि क़ो खबर दी तब उन्होंने बताया कि नरसिंहपुर से जांच दल और रेस्क्यू टीम भेजी रही है, मछुआरों का कहना है कि विगत दिवस सडक दुघर्टना में शक्कर शीरा मौलाशिश से भरा टैकंर पलट जाने से बरसात होने पर तालाब में पहुंचे शीरे की बजह से मछलियां मर रही है जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि आखिर इतने तादाद में मछली क्यो मरी, कुछ लोग नदी में भी मछली मरने की बात कह रहे। अचानक हजारों की तादाद मछली मरने से मछुआरों को हजारों का नुकसान हो गया है। नगर वासियो ने नगर परिषद से तालाब में कीटनाशक दबाई छिडकाव और चुन चुन कर मछली बाहर निकालने की मांग की है नहीं तो बदबू से महामारी बीमारी की स्थित बन सकती है।



