खेल

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के अंतर्गत साईखेड़ा विकासखंड स्तरीय चयन स्पर्धा 10 एवं 11 सितंबर को

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नरसिंहपुर द्वारा जिले में खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत विकासखंड साईखेड़ा में ब्लॉक स्तर पर चयन स्पर्धा जिला एवं संभाग स्तर पर 18 खेलों का आयोजन किया जाएगा तथा 6 खेल सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे। खेलो एमपी यूथ गेम्स में 18 वर्ष से कम 31 दिसंबर 2023 स्थिति में बालक एवं बालिका खिलाड़ी एमपी यूथ गेम्स में भाग ले सकते हैं जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजन प्रदेश में प्रचलित 18 खेलो या एथलेटिक्स कबड्डी वालीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, खो खो, कुश्ती, शतरंज, योगा में 18 खेलों में प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
खेल और युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक पवन राय ने बताया गया ब्लॉक स्तरीय चयन ट्रायल के लिए निर्धारित फार्म में पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन फार्म के साथ मूल निवासी प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो जन्म प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैंl

Related Articles

Back to top button