गांजा की तस्करी में लिप्त युवक से 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा मोहम्मद शाहिद ने बताया कि दिनांक 10 सितम्बर 2023 को सूचना प्राप्त होने पर थाने के स्टाफ द्वारा ग्राम सनकुई प्राथमिक शाला के सामने रोड में खड़े युवक को घेराबंदी कर पकड़ा जिससे नाम पूछने पर अपना नाम राजकुमार पटैल उर्फ रोहित पिता मथुरा पटैल उम्र 28 साल निवासी ग्राम कुशयारी थाना मझगंवा जिला जबलपुर का होना बताया जिसकी मोटर साइकिल की तलाशी लेने पर मोटर साइकिल की डिक्की में चौकडी से नारंगी एवं सफेद रंग के थैला में एक खाखी कलर के कागज से लिपटा एवं उसमे टेप लगा हुआ मिला, एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए तौल करने पर 1 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त करते हुए आरोपी राजकुमार पटैल के विरुद्ध धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें मुख्य भूमिका निरीक्षक मोहम्मद शाहिद उप निरीक्षक एम.एल. करण सहायक उप निरीक्षक जयचंद उईके सहायक उप निरीक्षक मनोज कुडापे, पंकज सिंह, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



