हिन्दू देवी देवताओ पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश
आरोपी को गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू,जैन संगठन पहुंचे थाने, जमकर की नारेबाजी
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन । गैरतगंज में सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी देवताओ ओर जैन सन्तो पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध मे बड़ी संख्या मे हिन्दू, जैन समुदाय के अक्रोशित संगठनों ने अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी जेद पिता जाहिद (सेवा टेन्ट हाऊस) निवासी गैरतगंज की गिरफ्तारी की मांग करते हुये बड़ी संख्या में नगरवासी थाना पहुंचे यहाँ ज्ञापन देकर आरोपी पर कठोर कार्यवाही के नारे लगाते हुये तहसील कार्यालय पहुंच कर गैरतगंज तहसीलदार अंबर पंथी को कलेक्टर के नाम हिन्दू, जैन संगठन्नो ने सामुहिक ज्ञापन दिया और सख्त सख्त कार्यवाही की मांग की । जिससे इस तरह की घटनाएं आगे ना हो और सांप्रदायिक सौहार्द नगर मे बना रहे।
आरोपी जेद की गिरफ्तारी के साथ-साथ घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग हिन्दू उत्सव समिति, बजरंग दल, जैन युवा शक्ति, शिव सेना सहित समस्त हिन्दू, जैन संगठनो ने आरोपी के घर पर बुल्डोजर कार्यवाही की मांग की गई क्योंकि आरोपी जेद की आयु 16 वर्ष है जो की नाबालिग है। यदि प्रशासन द्वारा कोई कठोर कार्यवाही नही की जाती हे तो आगामी समय मे समस्त दुकाने बंद कर उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।
मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस ने तुरंत ही आरोपी जेद को को अपनी कस्टडी मे लिया ओर उचित कार्यवाही की बात कही।
ज्ञापन देने वालो मे हिन्दू उत्सव समिति कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जैन समाज अध्यक्ष टेकचंद जैन, बजरंग अखाड़ा अध्यक्ष जवाहर चन्द्रवंशी, जैन युवा शक्ति अध्यक्ष मोनू जैन, देवेन्द्र पटेल (क्सबा पटेल), राम कृपाल श्रीवास्तव, शिखर चंद जैन, निर्मल जैन सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे।



