प्रदेश सरकार की विदाई तय, पाटन विस क्षेत्र में संविधान बचाओ सभा में गरजे कमलनाथ और रणदीप सुरजेवाला
पाटन की पहचान प्यार और सम्मान : कमलनाथ
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर पाटन मिनी पंजाब के नाम से विख्यात पाटन तहसील की कृषि उपज मण्डी प्रांगण में पूर्वं मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुये कहा है कि प्रदेश का किसान वर्तमान सरकार की नीतियों से बेहद परेशान हैं प्रदेश का किसान एवं शहरी क्षेत्र की जनता शिवराज सरकार की विदाई करने का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि पाटन कृषि प्रधान विस है यहां का मटर देश दुनिया में जबलपुरी मटर के नाम से जाना पहचाना जाता है। यहां मटर प्रोसेसिंग यूनिट लगने से इसका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा। इसे लगाना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है हमारी सरकार आएगी तो यह सौगात यहां के किसानों को मिलेगी। यदि में यह बात भूल जाऊं तो मंच पर बैठे सात दावेदारों को पकड़कर यह काम करवाना आप की जिम्मेवारी है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के कई मुखौटे हैं जिससे वह प्रदेश की भोली भाली जनता एवं किसानों को ठगने का काम करती है। स्कूल की छतों से पानी टपकता है,चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था अस्पताल तो है लेकिन उनमें डॉक्टर नहीं है। चौपट उद्योग की वजह से नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहा है। चौपट कानून व्यवस्था की वजह से गांव गांव नगर नगर शराब बिक रही है जिस प्रदेश का नाता भ्रष्टाचार से हो क्या ऐसे प्रदेश में निवेश आएगा अब शिवराज जी को क्या कहूं अब तो खुद बीजेपी को शर्म आती है की ये हमारे मुख्यमंत्री है। शिवराज मुझसे 15 माह का हिसाब मांगते है में देने तैयार हूं आप उधर खड़े हो जाय में इधर खड़े हो जाता हूं में 15 महीने का हिसाब देता हू आप 18 साल का हिसाब दीजिए फिर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा
कमलनाथ का विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप
जब में मुख्यमंत्री था तो मैंने पूछा की ग्रामीण इलाकों के ट्रांसफॉर्मर जल्दी जल्दी खराब क्यों होते है तब मुझे पता चला कि ट्रांसफॉर्मर इसलिए ऐसा बनाया जाता था की वह सिर्फ 5-6 माह चले और खराब हो जाय जिससे फिर नया ट्रांसफॉर्मर खरीदना पड़े और मज़ेदार बात तो यह थी कि इनको बनाने वाले बिजली बोर्ड के बड़े बड़े अधिकारी और भाजपा के नेता थे।
पाटन की सभा से पहले पत्रकारवार्ता में कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान झूठी घोषणा करने में माहिर हैं। चुनावी समय में घोषणा मशीन डबल गति से चल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाये है उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता ने शिवराज सरकार की विदाई करने का मन बना लिया है। वही प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा की देश एवं प्रदेश ये दोनों ही ट्रांसफार्मर खराब हो गए है जैसे ही आप जनता जनार्दन अपने वोट की ताकत से इसे बदलेंगे तभी प्रदेश एवं देश में खुशहाली आएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
जब बगदारी हेलीपैड से पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया की फॉर्च्यूनर कार से कृषि उपज मंडी प्रांगण सभा स्थल आ रहे थे नगर में प्रवेश करते ही कमलनाथ कार के गेट पर खड़े हुए तभी पाटन विधान सभा टिकिट के एक दावेदार के समर्थको के द्वारा कार का दरवाजा पकड लिया तभी कार आगे बढ़ गई जिससे फॉर्च्यूनर कार का दरवाजा छतिग्रस्त हो गया था ऐसा प्रतीत होता है की इस बेतुकी घटना से कमलनाथ बेहद खपा नजर आए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह पाटन विधान सभा का स्वयंभू घोषित प्रत्याशी है वह सभी को बताता फिरता है की मेरी टिकिट फाइनल है।
सभा में उमड़ा जनसैलाब
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जनसभा में लगभग 25 हजार के आस पास नगर एवं ग्रामीण इलाकों की जनता कमलनाथ को सुनने उमड़ी थी। सभा स्थल पर इकट्ठा हुआ जनसैलाब को देखकर कमलनाथ और मंच पर आसीन नेताओ के चेहरे पर मुस्कान देखी गई हालाकि यह मेहनत विधानसभा के सातों दावेदार ठा.विक्रम सिंह, नीलेश अवस्थी, दुर्गेश पटेल, राजेश तिवारी, प्रदीप पटेल, बब्बू यादव, मनीष तिवारी के अथक प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हुआ। मंचासीन रहे विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भानोत, विनय सक्सेना, संजय यादव, महापौर जगत बहादुरसिंह अन्नू के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता की उपस्थिति रही।
कमलनाथ को गदा भेंट कर किया स्वागत
संविधान बचाओ सभा के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला को ठा. विक्रम सिंह, राजेश तिवारी, दुर्गेश पटेल, प्रदीप पटेल, बब्बू यादव को गदा भेंट की।



