मध्य प्रदेश

सेवानिवृत होने पर रामेश्वर रघुवंशी को दी विदाई

जिले के अधिकारी भी हुए विदाई सम्मान समारोह में शामिल
रामेश्वर रघुवंशी के कार्यकाल की की प्रशंसा

सिलवानी । ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कृषि फार्म अधीक्षक रामेश्वर रघुवंशी द्वारा सिलवानी में
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर सिलवानी में करीब चालीस वर्षों से से सेवाये दे रहे थे जो रविवार को रामेश्वर रघुवंशी का सेवानिवृत्त होने पर कृषि फॉर्म सिलवानी में विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन
कृषि विभाग एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर रामेश्वर रघुवंशी के कार्यो की प्रशंसा कर उन्हे सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में रायसेन से पधारे जीएस रैकवार अनुविभागीय कृषि अधिकारी, दुष्यंत धाकड़ सहायक संचालक, कृषि अधिकारी एसडीओ रावत, सिलवानी एसएडीओ नफीस खान, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजेंद्र रघुवंशी, पदम सिंह रघुवंशी, शिवकुमार रघुवंशी, हनुमत सिंह रघुवंशी एवं गणमान्य नागरिक विदाई सम्मान समारोह में शामिल हुए। वही
सिलवानी के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामेश्वर रघुवंशी के सेवानिवृत होने पर रघुवीर कुशवाहा को प्रभारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी फॉर्म अधीक्षक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button