खेल

चाय बेचने वाले की बेटी ने बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में एक चाय की दुकान चलाने वाले गुड्डू रैकबार की बेटी ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है और खेलो एमपी के तहत भोपाल में आयोजित हुई बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल,संजना की इस उपलब्धि पर रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे सहित जिले एवं प्रदेश वासियों ने संजना रैकबार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
कहते है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है यह कर दिखाया है बेगमगंज में चाय की दुकान चलाने बाले गुड्डू रैकवार की पुत्री संजना रैकवार ने बस जरूरत है उसे मंच उपलब्ध कराने की है, रायसेन जिले के बेगमगंज में चाय की दुकान लगाने वाले की बेटी ने भोपाल में आयोजित खेलो एमपी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीत कर जिला सहित बेगमगंज का नाम रोशन किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर।
आपको बता दें कि भोपाल में आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संजना रैकवार ने सिल्वर मेडल जीतकर ये मुक़ाम हासिल किया है।ज़िला खेल एवं कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में संजना ने पहले ब्लॉक स्तर पर फिर जिला स्तर पर और फिर संभाग स्तर पर जीतने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगीता में सिल्वर मेडल जीतकर चाय की दुकान चलाने वाले अपने पिता सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है संजना रैकवार की इस उपलब्धि पर मेडल के साथ उसे 21 हज़ार रूपये कि राशि से भी सम्मानित किया जायेगा।मध्य प्रदेश में खेलो एमपी गेम के तहत बेगमगंज माटी की सपूत संजना रैकवार ने प्रदेश स्तरीय भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता के सेकेंड राउंड में पहुंचने के बाद दूसरे नंबर पर रहकर सिल्वर मेडल जीता जिससे नगर सहित पूरे जिले में खुशी की लहर।

Related Articles

Back to top button