मध्य प्रदेश

एटीएम बंद होने से ग्रामीण परेशान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ । (साँगा) ब्रांच में एक मात्र स्टेट बैंक का एटीएम लगा हुआ है। यह एटीएम पिछले 72 घंटों से बंद है। बैंकों में भीड़ होने की वजह से लोग एटीएम में जाकर सुविधा का लाभ उठाते हैं ऐसे में एटीएम बंद होने से बैंक के खातेधारकों को राशि निकालने के लिए भारी परेशान होना पड़ रहा है । बैंक के खातेधारकों ने बताया कि तेजगढ क्षेत्र के आसपास लगे हुए दर्जनों गांव हैं और SBI का एटीएम कई दिनों बंद होने से समूचा क्षेत्र परेशान हो रहा है । ऐसे में राशि निकालने के लिए बैंक में कतार लगाना पड़ रहा है। ऐंसे में रुपए की जरूरत होने पर एटीएम से राशि नहीं निकल पाएगी। जिससे राशि निकालने के लिए एटीएम कार्ड धारकों को तेन्दूखेड़ा या अभाना जाना पड़ेगा। खातेधारकों ने बताया कि तेजगढ में आए दिन एटीएम बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button