क्राइम

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, महिला मासूम बच्चा गंभीर

फ्लको नाला की अंधी मोड की घटना
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले सिंग्रामपुर के समीप दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के फलको नाला की अंधी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा सामने आया। जबलपुर से हिंडोरिया जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर दी. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं हादसे में बाइक सवार एक बच्चा, महिला गंभीर बताए जाते है. घायलों को डायल 100 की मदद से जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया है।
हादसे की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी एस.आर. रिछारिया, सिंग्रामपुर एएसआई रविशंकर डिम्मा अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी देते हुए बताया कि मदर टेरेसा जबलपुर निवासी अभिषेक चौधरी उर्फ विक्की अपनी भाभी के साथ जबलपुर से बांदकपुर हिंडोरिया के लिए बाइक क्रमांक एमपी 34 एम के 3746 पर घर से निकले थे और सिग्रामपुर के फलको मंदिर के पास अंधी मोड़ पर जबेरा की ओर आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय अभिषेक ऊर्फ विक्की की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर मृतक की मौसी गुमता चौधरी एवं राजेश चौधरी ने भाई घटनास्थल पहुंचे है. परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा कार्यवाई उपरांत मर्ग कायम करते हुए अग्रिम कार्यवाही करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. वहीं हादसा इतना खतरनाक था, कि घटना स्थल पर चीख पुकार मची हुई थी।

Related Articles

Back to top button