क्राइम

अवैध उत्खनन परिवहन रेंजर के ऊपर जेसीबी मशीन चढ़ाने का प्रयास

जेसीबी चालक न्यूटल छोड़ कर भागा, जेसीबी लुढ़क कर बोलेरो से टकराई मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची
रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । जिले में रेंजर की गाड़ी को मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे जेसीबी चालक ने कुचलने का प्रयास किया। चंदिया रेंजर को सूचना मिली कि चंदिया रेंज में कुछ लोग अवैध उत्खनन कर रहे हैं। अवैध उत्खनन की सूचना पर चंदिया रेंजर अपने साथ गाड़ी में एक डिप्टी रेंजर और दो फारेस्टगार्ड को लेकर अवैध उत्खनन रोकने चले गए। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि अवैध उत्खनन वाली जगह चंदिया रेंज से लगे वन विकास निगम के संभावित कक्ष क्रमांक पी 36 ग्राम बरही के नजदीक है। मौके पर पहुंचते ही जेसीबी चालक ने अधिकारियों को देखते ही भागने का प्रयास किया और वन विभाग की टीम उसको पकड़ने के लिए जेसीबी का लगातार पीछा करती रही। इसी बीच जेसीबी चालक ने परिक्षेत्र अधिकारी रवि पांडे की गाड़ी को कुचलने का प्रयास किया। परिक्षेत्र अधिकारी का शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और मौका मिलते ही जेसीबी चालक फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button