मध्य प्रदेश

स्वर्गीय माधो सिंह जी पटेल के सुपुत्र हरनाम पटेल को पगड़ी पहना कर किया ग्राम पटेल नियुक्त

बम्होरी । तहसील सिलवानी के ग्राम कुंडाली के पुर्व सरपंच एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय माधो सिंह पटेल के निधन होने पर उनके छोटे सुपुत्र हरनाम सिंह पटेल को ग्राम कुंडाली का ग्राम पटेल नियुक्त किया गया ।
आपको बता दे विगत दिनों ग्राम पटेल स्वर्गीय माधो सिंह पटेल का ह्र्दयगति रुकने से आकस्मिक दुखद निधन हो गया। पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही पटेल परंपरा के अनुसार गुरुवार को हुई स्वर्गीय माधो सिंह पटेल की तेहरवीं कार्यक्रम में सभी ग्रामवासियों की सहमति से परंपरा के अनुसार उनके पुत्र हरनाम सिंह पटेल को विधि विधान से पगड़ी पहनाकर एवं तलबार भेंट कर ग्राम पटेल नियुक्त किया गया। एवं सभी ग्राम तथा क्षेत्रवासियों उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर विन्रम श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान सभी राजनैतिक दलों के नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button