मध्य प्रदेश

बाल कल्याण समिति ने किया खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण, कम्प्यूटर का दिया प्रशिक्षण

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। सियावास स्वावलंबी समाजसेवी संस्था बेगमगंज द्वारा संचालित खुला आश्रय गृह बेगमगंज में बाल कल्याण समिति रायसेन ने ओचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति के सभी सदस्यों ने बच्चों से बात की कोरोना काल के दौरान समय अंतराल का सब हाल-चाल जाना। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते बच्चों की उपस्थिति के साथ खुला आश्रय गृह को संचालन के आदेश के बाद अब गृह की क्षमता अनुसार बच्चें यहाँ उपस्थित होने लगे है। जिससे सभी उपस्थित बच्चों को खुला आश्रय गृह से सेवाओं का फायदा मिल रहा है। बाल कल्याण समिति रायसेन अध्यक्ष ने बच्चों को आश्रय गृह में नियमित आने एवं पढ़ाई के साथ कम्प्यूटर प्रशिक्षण का सुझाव दिया। बाल कल्याण समिति सदस्य सुनीता आर्या द्वारा खुला आश्रय गृह में साफ-सफाई के आवश्यक निर्देश दिए एवं बच्चों को भोजन परोसा। शक्ति सिंह बघेल ने रसोई भंडार में खाद्य सामग्रियों की जाँच की, संध्या जैन ने पंजीकृत बच्चों की फाइलों की जाँच की सभी संध्या जैन, शक्ति सिंह बघेल, सुनीता आर्या ने बच्चों के साथ भोजन किया। खुला आश्रय गृह बेगमगंज में उचित प्रबन्धन हेतु बाल कल्याण समिति ने प्रसन्नता जाहिर की।
निरीक्षण के दौरान खुला आश्रय गृह के परियोजना समन्वयक कृपाल सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार प्रजापति, ब्रिज कोर्स एजुकेटर बैजंती कुशवाह, आऊटरीच कार्यकर्ता हरि सिंह लोधी, अनिल नामदेव, दिव्यांश ठाकुर एवं रसोईया पार्वती सोनी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button