मध्य प्रदेश
गेंहू से भरे ट्रक में लगी आग, ट्रक जलकर हुआ खाक

शाजापुर। एमपी के शाजापुर जिले के पनवाड़ी में गेहूं से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक जलकर हुआ खाक।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को कालपी से गेहूं से भरा ट्रक पुणे जा रहा था। इस दौरान पनवाड़ी में ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना सुनेरा पुलिस की एफआरबी को दी गई। सूचना मिलते ही एफआरबी के ओमवीर सिंह आरक्षक और पायलट डालचंद मौके पर पहुंचे। ट्रक में लगी भीषण आग को देखते हुए एफआरबी द्वारा दमकल के वाहन को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग इतनी तेज थी की पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया और उसमें रखा गेहूं भी पूरी तरह से जल गया फिलहाल सुनहरा पुलिस में मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।



