मध्य प्रदेश

राजा भैया चौधरी ने दी सामुदायिक भवन की सौगात, वार्ड में जल्द होगा सामुदायिक भवन का निर्माण

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। नगर के वार्ड नंबर 14 की पार्षद उमेदी बाई पटेल एवं पार्षद प्रतिनिधि श्याम पटेल के अथक प्रयासों से नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने वार्ड नंबर 14 के वार्ड वासियों को सामुदायिक भवन की सौगात दी ज्ञात है की वार्ड नंबर 14 में निर्धन एवं दलित परिवार के लोगों की अधिक संख्या को देखते हुए वार्ड वासियों ने वार्ड नंबर 14 की पार्षद उमेदीबाई पटेल और पार्षद प्रतिनिधि श्याम पटेल (गोलूभैया) से सामुदायिक भवन की मांग की गई थी जिस पर पार्षद उमेदी बाई पटेल ने वार्ड वासियों को अस्वस्थ करते हुए कहा था कि वाकई वार्ड में सामुदायिक भवन की आवश्यकता है मैं नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया से वार्ड के लिए सामुदायिक भवन के लिए प्रस्ताव डालकर जल्द ही सामुदायिक भवन को स्वकृत कराने का प्रयास करूंगी जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने वार्ड वासियों की आवश्यकता देखते हुए मोहर लगाकर वार्ड नंबर 14 में सामुदायिक भवन की स्वीकृति प्रदान कर वार्ड वासियों को सामुदायिक भवन की सौगात प्रधान की गई।बता दे की वार्ड नंबर 14 में कई वर्षों से सामुदायिक भवन की मांग को लेकर वार्ड वासी पूर्व में रहे पार्षदों से गुहार लगा लगा कर थक चुके थे लेकिन किसी भी पार्षद के कार्यकाल में भवन की सुकृति नहीं मिल पाई थी जिससे वार्ड वासी काफी उदास और मायूस नजर आ रहे थे लेकिन वार्ड नंबर 14 की पार्षद उमेदी बाई पटेल के कार्यकाल में यह स्वीकृति मिलने से वार्ड के लोगो के चेहरे खिले उठे और वार्ड नंबर 14 में खुशी के माहौल की लहर दौड़ पड़ी। जिसके चलते वार्ड नंबर 14 के निवासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी और पार्षद उमेदी बाई पटेल एवं पार्षद प्रतिनिधि श्याम पटेल का धन्यवाद माना और आभार व्यक्त किया। वही पार्षद प्रतिनिधि श्याम पटेल ने बताया कि लगभग 1 से 2 माह में ही नवनिर्मित सामुदायिक भवन के निर्माण की शुरुआत हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button