किसान संगठन ने कीट व्याधि से खराब हुईं फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग को सौंपा ज्ञापन

किसानों की रबी सीजन की चना, मसूर, तेवड़ा की फसल में कीट व्याधि से फसलें बर्बाद हो गई है
जिसको लेकर किसान संगठन के सदस्यों ने कीट व्याधि से खराब हुईं फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की उठाई मांग
रायसेन। जिले के तहसील गैरतगंज में भी मौसम के मिजाज बदलने से छाए कोहरे की धुंध और तुषार पड़ने से किसानों की रबी सीजन की दलहनी फसलें चना मसूर और मटर तेवड़ा की फसलों में इल्लियां लगने से 60 से 70 फीसदी दलहनी बर्बाद हो गई है। जिससे किसान चिंता में पड़ गए हैं। परेशान किसानों ने एकजुट होकर किसान संगठन के बैनर तले नारेबाजी करते हुए तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। जहां तहसील गैरतगंज के तहसीलदार अंबर पंथी को कलेक्टर अरविंद दुबे के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में प्रभावित किसान हेमंत गुर्जर, मुकेश धाकड़ हरिकिशन, धनराज सिंह द्वारा उल्लेखित किया गया है कि प्रदेश की डॉ मोहन सरकार हमारी नुकसान हुई दलहनी फसलों का राजस्व कर्मचारियों से सर्वे करवाकर तत्काल मुआवजा दिया जाए। हमारी दलहनी फसलें 60 से 70 फीसदी दलहनी फसलों को कीट व्याधि ने चौपट कर दिया है।अगर हमें अपनी नुकसान दलहनी फसलों की राहत राशि नहीं मिली तो फिर से सभी किसान कर्ज के बोझ तले फिर से दब जाएंगे।
भाकिसं के जिला सचिव मिट्ठूलाल मीणा, मदन पटेल सहजपुर, दुर्गाप्रसाद यादव, रामनारायण धाकड़, खुमानसिंह यादव, वीरसिंह पटेल, दुलीचंद जाटव ने भी ज्ञापन देकर प्रभावित किसानों की फसलों का जल्द आंकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की अविलंब मांग कलेक्टर अरविंद दुबे, तहसीलदार गैरतगंज अंबर पंथी से की है।



