छः माह पहले खराब हुआ ट्रांसफार्मर आज तक नहीं बदला

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । हर्रई तेजगढ़ विधुत वितरण केन्द्र अंतर्गत आने वाले जबेरा विकासखण्ड के क्षेत्र गांव गूढ़ा जरुआ मोहल्ला गूढ़ा तिरग्डा में विधुत ट्रांसफार्मर करीब 6 महीने से खराब पढ़ा हुआ हैं। इसके बाद भी गांव के ट्रांसफार्मर अभी तक बदला नहीं गया है। जबकि कई बार शिकायत की जा चुकी है जिम्मेदारी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों कहना है 25 एचपी का ट्रांसफार्मर करीब 6 महीने पहले जल गया था विधुत विभाग के अधिकारियों ने जले ट्रांसफार्मर को 6 महीने बदलने के लिए उठा था आज दिनांक तक नहीं रखा गया है। ग्रामीण दशरथ सिंह, मोहन सिंह, मंगल सिंह, रतन पटेल ने बताया कि ग्रामीण विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान भी विधुत विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन पत्र भी दिया गया था तब दो दिन में टांसफार्मर बदलने की बात कही गई थी। विधुत विभाग के अधिकारियों ने आज तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है।
हर्रई विधुत वितरण केंद्र जेई एम के महंतों कहना है कि एक दो दिन में ट्रांसफार्मर रखवाते हैं।



