मध्य प्रदेश

80 वर्ष पुराने जर्जर खपरैल भवन में जनपद पंचायत केसली संचालित


रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले की आदिवासी बाहुल्य तहसील केसली स्थित जनपद पंचायत का भवन इन दिनों काफी जीर्ण शीर्ण हालत में होने के कारण उपयोग हीन हो गया है, करीब 8 दशक पुराने ऐसे भवन मे अभी भी जनपद पंचायत केसली संचालित हो रही है भवन की हालत और दयनीय स्थिति को देखते हुए नए भवन की दरकार लंबे समय से की जा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कथित जनपद पंचायत केसली का नया भवन स्वीकृत होने की जानकारी मिली है जिसमें शासन द्वारा 80 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं लेकिन राशि आवंटन के अभाव में उक्त जनपद पंचायत का नवीन भवन का निर्माण संभव नहीं हो पा रहा है शासन इस ओर शीघ्र ध्यान दें जिससे जनपद पंचायत केसली का नया भवन बनाया जा सके और दुविधापूर्ण जर्जर भवन जिसमें वर्तमान में जनपद पंचायत संचालित हो रही है किसी आगत दुर्घटना आदि से बचाव हो सके।

Related Articles

Back to top button