मध्य प्रदेशहेल्थ

कोचिंग में PSC के स्टूडेंट को आया साइलेंट अटैक, बैठे-बैठे सिर के बल गिरा

इंदौर में 18 साल के युवा की थमी धड़कन
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
इंदौर । 18 साल के स्टूडेंट को कोचिंग में पढ़ाई के दौरान साइलेंट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। वह पढ़ते-पढ़ते टेबल पर ही झुक गया। आसपास के स्टूडेंट उसे संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो सिर के बल जमीन पर गिर गया। मौत से पहले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रगोली सागर निवासी 18 साल का राजा लोधी सर्वानंद नगर में किराए से रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा था। वह एमपीपीएससी की भी तैयारी कर रहा था। रोज की तरह बुधवार को भी भंवरकुआं स्थित कोचिंग सेंटर गया। दोपहर में कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था, तभी सीने में दर्द हुआ तो आसपास बैठे साथी संभालने की कोशिश करने लगे, लेकिन वो अचानक गिर पड़ा। स्टूडेंट पास के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने आइसीयू में रखा। शाम को राजा ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने लगाया आरोप
छात्र राजा सागर जिले का रहने वाला है। परिजन घटना के बाद इंदौर पहुंच गए। पिता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर हैं। परिवार में मां और बड़ा भाई है। परिजनों के मुताबिक राजा पढ़ाई में अच्छा था। परिजन ने कोचिंग सेंटर पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button