मध्य प्रदेश
नगर की सड़को पर बहता गंदा पानी, विकास के नाम पर उबड़ खाबड़ रोड

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। नगर साईंखेड़ा का विकास, जहां-तहां नालियां चौक है सीवरेज चैंबर ओवर होकर रोड़ों पर बह रहे हैं मार्केट व्यवस्थित नहीं है यात्री प्रतीक्षालय को मोहताज है नगर सांईखेड़ा बस स्टैंड का अभाव मेंन रोड स्टेट हाईवे 44 जर्जर हालत में जहां-तहां पानी की लाइन हो रही लीकेज, शिव शक्ति मंदिर के सामने उबड़ खाबड़ रोड पेयजल लाइन से बहता हुआ पानी निकालने में लोगों को होती दिक्कत ऐसी कई मूलभूत सुविधा से वंचित है। दादाजी की नगरी साईखेड़ा ना जाने कब तक इन मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।



