सातवीं कावड़ यात्रा का राज्यमंत्री लोधी ने किया स्वागत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी जबेरा विधानसभा जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम झलौन में एमपी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में सम्मिलित हुए। आयोजन में छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा शिक्षा से अनुशासन आता है और अनुशासन से बच्चे देश, राष्ट्र और ग्राम का नाम रोशन करते हैं। कावड़ यात्रा का राज्यमंत्री लोधी ने किया स्वागत सातवीं कावड़ यात्रा बरमान घाट से होकर बांदकपुर पहुंचेगी। इस कांवड़ यात्रा का आयोजन वेयरहाउस कॉरपोरेशन एवं लॉजिस्टिक अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी निरंतर प्रति वर्ष करते आ रहे हैं। इस आयोजन के अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी पहुंचे और राहुल सिंह लोधी का पुष्प माला एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया।



