जीवनदायनी मां नर्मदा को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी: मुकेश राय

सिलवानी । मां नर्मदा 16 फरवरी शुक्रवार को संपन्न हुई लेकिन मां नर्मदा जिस तरह प्रदूषित हो रही है उसको स्वच्छ बनाने के लिए हम सब की जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूर्व नगर परिषद मुकेश राय एवं उनके साथियों द्वारा मां नर्मदा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा केवल नदी ही नहीं है हमारी मॉ तीर्थ नदियों में सबसे बड़ी मां नर्मदा तीर्थ है मां नर्मदा को हम पूजते हैं। इसलिए मां नर्मदा को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है। मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए हमें प्लास्टिक की थैलियां, बोतल या अन्य सामग्री नदियों में या उनके किनारे नहीं फेंकना चाहिए। इससे कचरा उड़कर मां नर्मदा में चला जाता है। मां नर्मदा को साफ रखना चाहिए। नर्मदा में सिर्फ मिट्टी की ही मूर्तियां विसर्जित करनी चाहिए। मूर्तियों में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। उद्योगों का रसायन मिला पानी, सीवरेज का पानी नदियों में नहीं जाना चाहिए। मान्यता है कि मां नर्मदा पापों को धो देती है। इससे मां नर्मदा प्रदूषित हो जाती है। मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। मां नर्मदा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमें जिम्मेदार नागरिक की तरह कूड़े-करकट, पॉलिथीन जैसे पदार्थ नदियों में नहीं डालना चाहिए। हमें मां नर्मदा में रहने वाले जीवों का शिकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये जीव नदी को प्रदूषित होने से रोकते है।
पूजा सामग्री नदियों में न फेंके
भारत के हर क्षेत्र में नदियों की पूजा की जाती है। इसके बावजूद प्रदूषण से उनका पवित्र जल जहरीला हो रहा है। सभी देशवासियों को जागरूकता के साथ नदियों को स्वच्छ रखने का प्रण लेना होगा। किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री तथा अन्य गंदगी नदियों में न फेंके।



