12 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त किसान ने सौपा ज्ञापन

किसान जिला अध्यक्ष रमेश पटैल ने बताई समस्या
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले से लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के चलते बुधवार 28 फरवरी को ग्रामीण क्षेत्र के एस.डी.एम कार्यालय सिहोरा में किसानों ने सुबह11 बजे पहुँच कर मोर्चा संभाला और वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र में किसानों को 3100 सौ रुपए धान एवं 2700 सौ रुपए गेहूं देने का वादा तो किया था । लेकिन आज दिनांक तक पूरा नहीं किया गया। जिससे संयुक्त किसान भाईयो ने अपनी मांग को पूरा करने और किसान समस्या को लेकर माग रखी। वर्तमान में गेहूं के पंजीयन में आ रही परेशानी को जल्द निराकरण किया जाए। किसानों के जले हुए ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द बदले व किसानों के ओवरलोड ट्रांसफार्मर लोड बढ़ाकर जल्द बदले की व्यवस्था की जाये। किसानों की धान एवम मूंग उड़द का भुगतान किया जाए। क्षेत्र के प्रत्येक गांव की घरेलू खराब केबिल बदली जाए। नहरों का मेंटीनेंस किया जाए। इन सभी मांगो को लेकर स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया।



