देश विदेशमध्य प्रदेश

विश्व पटल पर राम “विषय पर दमोह में राम की मूर्ति और चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन

भारत सहित अन्य देशों में भी रखी मूर्ति और चित्रों का प्रदर्शन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विश्व पटल पर राम नामक विषय पर आधारित मध्य प्रदेश के पर्यटन संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में रखे गए चित्रों का अवलोकन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय पर रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित मूर्ति एवं चित्रों के छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां पर भारत के साथ अमेरिका कंबोडिया न्यूयॉर्क जैसे देशों में रखी श्री राम की मूर्तियां और चित्रकला के छायाचित्रों को भी इस प्रदर्शनी में रखा गया है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे रमेश कुमार पटले एवं नरेंद्र बजाज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा यह एक अच्छी पहल है जिससे हमें अपने गौरवशाली इतिहास के संबंध में जानकारी प्राप्त हो रही है। प्रदर्शनी के संबंध में रानी दमयंती संग्रहालय दमोह के मुख्य मार्गदर्शक डॉ सुरेंद्र चौरसिया लगातार प्रदर्शनी देखने आने वालों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button