मध्य प्रदेश

गुरूकुल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । मातृशक्ति का अभिनंदन, वंदन व सम्मान के उद्देश्य व नव चेतना की जाग्रति के लिए यह महिला दिवस का आयोजन किया गया । जिसकी मुख्य अतिथि शर्मिला बिलवार (मजिस्ट्रेट) एवं विशेष अतिथि प्रीति मालपानी प्रोफेसर पोलीटेक्निक कालेज, कु शर्मिला भार्गव प्रोफेसर पोलीटेक्निक कालेज, अंजली जैन समाज सेवी, अंजली जैन समाजसेवी, पुष्पा रघुवंशी ब्यूटी पार्लर संचालिका, प्रीति रूसिया योगा ट्रेनर उपस्थित रही।
सरस्वती पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण गीत-संगीत, पेनल डिस्कशन, सेल्फ डिफेंस एक्टीविटी, डांस, स्पीच, आभार के साथ समापन आदि रहे।
उपस्थित मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों व मातृशक्तियों ने अपने-अपने मनोभाव व उद्गार व्यक्त किए। सभी का उद्देश्य था कि यदि आप दृढ़ संकल्प व साहस के साथ किसी भी कार्य को शुरू करते है तो उसमें बाधाएँ तो आएँगी पर सफलता निष्चित रूप से मिलेगी। संकोच, रूढ़िवादिता का समय बीत चुका है। प्रत्येक महिला को परिवार की जिम्मेदारीयों के साथ उत्कृष्ट समाज निर्माण में अपना सहयोग अवश्य देना चाहिए। दिखावे, प्रदर्शन से बचकर संस्कारों को ग्रहण कर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा और संस्कार ही आपको सुरक्षा प्रदान करते है व सम्मान दिलाते है।
गुरूकुल का उद्देश्य भी यही है कि बेटा-बेटियों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप संस्कारित शिक्षा प्रदान करना। उपस्थित समस्त मातृशक्ति ने इस कार्यक्रम की जी भरकर प्रशंसा की और इस आयोजन के लिए बार-बार धन्यवाद दिया। अंत में श्रीमति सोनिया राठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button