मध्य प्रदेश

पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग मामले को भुनाएगी भाजपा, कांग्रेस कर रही गाइडलाइन का फिलहाल इंतजार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार भाजपा कांग्रेस पार्टी दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दल ओबीसी आरक्षण के मुद्दों को भुनाने के मूड में है।रायसेन जिले में भी तीन चरणों में होंगे मतदान।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि पहले‎ चरण में सांची जनपद पंचायत और सिलवानी जनपद पंचायत में चुनाव शांति पूर्ण माहौल में कराए जाएंगे। दूसरे चरण में जनपद पंचायत बाड़ी, ओबेदुल्लागंज जनपद पंचायत में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा तीसरे चरण में गैरतगंज,बेगमगंज, उदयपुरा जनपद पंचायत में पंचायत चुनाव की वोटिंग कराई जाएगी।
पंचायत चुनाव जैसे नजदीक आ रहे हैं सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मामले को इस पंचायत चुनाव में भुनाएगी तो कांग्रेस पार्टी को फिलहाल गाइडलाइन का इंतजार है। भाजपा ने ओबीसी आरक्षण से पंचायत चुनाव की तैयारी की। जबकि हाईकाेर्ट जबलपुर ने कांग्रेस पार्टी के कारण इस पर राेक लगा दी।
चुनावी माहौल बनाने में जुटी भाजपा….
ऐसे में ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा अभी से पंचायत चुनाव का माहौल बनाने में जुट गई है। भाजपा, कांग्रेस एक दूसरे को ओबीसी विरोधी बताने की कोशिश कर रही है। भाजपा बूथ-बूथ मुद्दा उठाएगी और निचले स्तर तक इसे प्रचारित करेगी। वहीं कांग्रेस गाइडलाइन आने का इंतजार कर रही है।
समन्वय समिति बनी है…..
अभी जिले में समन्वय समिति बनी है। उम्मीदवाराें काे और चुनाव काे लेकर गाइडलाइन आने का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही जिला पंचायत और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की रणनीति बनेगी। ओबीसी चुनाव काे लेकर भाजपा ने काेर्ट में सही से पक्ष नहीं रखा है। कांग्रेस सरकार ने ही ओबीसी काे प्रदेश में 14 से 27 फीसदी आरक्षण किया है। -देवेंद्र पटेल कांग्रेस जिलाध्यक्ष
जिले में 315 पोलिंग बूथ में से 62 अतिसंवेदन शील मतदान केंद्र…
कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए रायसेन जिले में कुल 315 पोलिंग बूथ में से 62 मतदान केंद्र अति संवेदनशील बनेंगे। इनमें जनपद पंचायत सांची में 15 संवेदनशील और 23 अति संवेदन शील श्रेणी के बनाए जाएंगे।गैरतगंज जनपद पंचायत में 37 मतदान केंद्र संवेदनशील और अति संवेदनशील शून्य हैं। बेगमगंज जनपद पंचायत में 29 संवेदनशील और 12 अतिसंवेदन शील पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सिलवानी जनपद पंचायत में 35 संवेदनशील और 3 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।उदयपुरा जनपद पंचायत केंद के तहत 98 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। बाड़ी जनपद पंचायत में 66 पोलिंग बूथ संवेदनशील और शून्य अति संवेदनशील केंद्र हैं।ओबेदुल्लागंज जनपद पंचायत में 35 संवेदनशील और 6 अतिसंवेदन शील पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button