धार्मिक

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

संजय नगर स्थित शिव हनुमान मंदिर के विशाल प्रांगण में चल रहा आयोजन
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्थानीय श्री राधा कृष्ण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने अपने सिरों पर मंगल कलश रखकर उत्साह पूर्वक भाग लिया ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकती वालों ने भी आकर्षक नृत्य से कलश यात्रा में चार-चांद लगा दिए । संजय नगर में शिव हनुमान मंदिर पर कलश यात्रा का समापन हुआ।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में सुसज्जित पंडाल में श्री गणेशानंद जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ हुई जिसमें नगर और क्षेत्र से पधारे भक्त जानों माता बहनों ने भक्ति भावपूर्वक कथा का रसपान किया संगीत में स्वर लहरियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया । सप्त दिवसीय उक्त धार्मिक आयोजन का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है कार्यक्रम के अंतिम चरण में महा आरती एवं प्रसादी वितरण भी संपन्न हुआ उक्त धार्मिक आयोजन को लेकर नगर एवं क्षेत्र में उत्साह एवं उमंग की लहर व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button