गाय के मुंह में हथगोला फटा, बड़ा हादसा टला

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। गैरतगंज नगर के टीका परी हप पेट्रोल टैंक के सामने किसी व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे लगभग 15 से 20 हाथ गोला फेक रखे थे जिसके कारण सोमवार को एक मासूम गाय उन हथगोलो की चपटे मे आ गई जिस से हथगोले मे उपयोग किया गया विस्फोटक इतना जबरदस्त था जोरदार आबाज के साथ गाय के मुंह के परखच्चे उड़ गये ओर गाय बुरी तरह घायल हो गई।
हो सकती थी बड़ी जनहानि सुबह-शाम आम नागरिक भी जाते हे उस तरफ टहलने ओर मुख्य सड़क मार्ग होने की वजह से हर समय होती हे वाहनो की आवाजाही लेकिन उस तरफ से वाहन नही निकले नही तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
हथगोला वनाने वालो पर प्रशासन द्वारा नही हो नही हो पाती कड़ी कार्यवाई, इसलिये इनके हौसले बुलंद । पहले भी हो चुके हे हथगोलो की वजह से हादसे जिसमे कई बार गाये ओर कई कुत्ते इन हथगोलो की चपेट मे आ कर अपनी जान से हाथ धो बेठे।
गौ सेवक मोनू माहेश्वरी को जेसे ही इस दुखत घटना की जानकारी मिली तो मोनू माहेश्वरी अपने गौ सेवा दल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच गये ओर आस पास पड़े हथगोलो को वहाँ से पुलिस निगरानी मे हटवाया बता दे की गौ सेवा समिति संचालित करने वाले मोनू माहेश्वरी अपने स्वयं के व्य पर गौ सेवा निरंतर करते आ रहे हे।
गौ सेवक मोनू माहेश्वरी ने बताया की यह घटना बड़ी भी हो सकती थी लेकिन गौ माता ने पूरी मुसीबत अपने ऊपर लेली ओर एक बड़ी जनहानि होने से हम सभी को बचा लिये ओर मेरा सभी से निवेदन हे की गौ सेवा करे केवल दूध के लिये सुबह शाम गाय लगा कर छुट्टा ना छोड़।



