कृषिमध्य प्रदेश

मंडी में धान की उपज बेचने में लुट रहे किसान, अनाज व्यापारियों और कृषि उपज मंडी प्रबंधन के अधिकारियों की गठजोड़ से किसान परेशान

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन।
रायसेन की कृषि उपज मंडी में इन दिनों किसानों की प्रमुख उपज धान की भारी आवक हो रही है। मंडी में किसानों की शिकायत को भी ऐसा लग रहा है कोई सुनने तवज्जो वाला नहीं है। किसानों की धान की उपज को खरीदने के बाद औने पौने दामों में खरीदकर गल्ला व्यापारी खरीदकर मालामाल हो रहे हैं। मंडी में किसानों के साथ अंधेरगर्दी मची हुई है। मंडी के प्रशासक एवं एसडीएम रायसेन एलके खरे, मंडी सचिव एचएल लाडिया की मिलीभगत से किसानों की धान की उपज कम दामों में खरीद रहे हैं।
किसान मेहरबान सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह, भुजेन्द्रसिंह जादौन, हरनाम सिंह जाट, मेहबूब पटेल, मो साजिद खान, बद्री जादौन, दिलीप जाट, बबलू खान आदि का कहना है कि मंडी के व्यापारी धान की क्वालिटी की उपज 2450 से 2500 रुपये प्रति किवंतल खरीद रहे हैं। जबकि पड़ोसी जिलों विदिशा, सागर, सीहोर में पूसा बासमती धान प्रति 100 किलो ग्राम 2670 से 2800 रुपये तक खरीदी जा रही है। इसके अलावा किसान की धान की उपज को अनाज व्यापारियों के यहां तुलाई करते वक्त उनके हम्माल तुलावटी धान फैलाकर हरेक बोरे में से 10 से 12 किलोग्राम तुलाई की कटौती करते हैं सो अलग बात है। वहीं हरेक बोरे में से वजन के तौर पर 2 किलोग्राम धान के अलग से बानगी वसूली जा रही है। जब इस मामले की शिकायत जब अन्नदाता अनाज कारोबारियों से लेकर मंडी प्रबंधन के जिम्मेदार अफसरों से शिकायत करते हैं तो कोई भी उनका दर्द सुनने को तैयार नहीं होते। इस तरह किसानों का सब लोग अधिकारी मिलजुलकर शोषण कर रहे हैं।किसानों के संगठनों के पदाधिकारी उनकी आवाज को उठाने आगे आने को राजी नहीं हुए हैं।
किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी…
मंडी में रोजाना ही किसानों की धान सोयाबीन सहित अन्य उपज औने पौने दामों में व्यापारी और मंडी के अधिकारी कर्मचारियों की सांठगांठ से खरीदी जा रही है। जिससे किसान कम कीमत में ही उपज बेचना उनकी मजबूरी बन रहा है।
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी जायज मांग और शिकायतों को यदि समय पर सुना नहीं गया तो मजबूरी में किसानों की भीड़ हाइवे पर चक्काजाम आंदोलन करने को विवश होंगे। किसानों ने कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे से मंडी में फैली अराजकता और कुप्रबंधन को ठीक करने की मांग उठाई है।
इस संबंध में अरविंद दुबे कलेक्टर रायसेन का कहना है कि किसानों की उपज वाजिब दाम में ही खरीदी जा रही है। अगर इस तरह की गड़बड़झाले की शिकायतें आएंगी तो मामले की जांच पड़ताल कर दोषियों पर नियमानुसार दण्डिकरने की कारवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button