मां कर्मा देवी का भव्य चल समारोह, चिलचिलाती धूप में भक्तो में भरपूर उत्साह

एक किमी की दूरी 3 घंटे में हुई पूरी, नगर में जगह जगह स्वागत
बच्चो ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अतिथियों का किया सम्मान
सिलवानी । शुक्रवार को साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बरेली रोड स्थित साहू समाज धर्मशाला में साहू समाज की आराध्या मां कर्मा देवी के पूजन पाठ से प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात भव्य चल समारोह श्री जानकी रमण साकेतधाम काठिया मंदिर से प्रारंभ होकर शिवाजी नगर, गांधी आश्रम, पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक, बजरंग चौराहा होते हुए वर-वधू मैरिज गार्डन पहुंचा। यहां पर चल समारोह का समापन किया गया। चल समारोह में महिलाएं एवं बालिकाएं सिर पर मंगल कलश रखे गीत गाते चल रही थी। वही युवा ध्वज लिए डीजे की धुन पर जयकारे लगाते चल रहे थे।।
किसी भी समाज उत्थान के लिए सामाजिक एकता जरूरी है। यदि समाज में एकता बनी रहेगी तो अन्य समाजें, संस्था, राजनीतिक दल हमारी समाज को भी भरपूर महत्व देंगे। नगर साहू समाज अध्यक्ष रघुवीर साहू ने उदाहरण देकर समाज और राष्ट्रहित में पूरी ताकत के साथ काम करने की बात कही। वहीं पूर्व विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि साहू समाज द्वारा जो चल समारोह निकाला गया उसे देखते ही ऐसा महसूस हुआ कि सबसे अनुशासित और समाजहित, राष्ट्रहित को पहले रखने वाली समाज है। साहू समाज ने रायसेन ही नहीं पूरे भारत में पहचान बनाई है।
वर-वधू गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मां कर्मा देवी की सामूहिक आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, माला जी एवं उपस्थित मुख्य अतिथियों का सम्मान के पश्चात प्रसादी वितरण स्वरुचि भोज के पश्चात कार्यक्रम समापन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन सीताराम साहू पुज्जक एवं आभार नगर साहू समाज के अध्यक्ष रघुवीर साहू इलेक्ट्रिकल्स, नवयुवक साहू समाज मंडल के अध्यक्ष घनश्याम साहू ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सीताराम साहू मेडिकल, हरिसेवक साहू, जगदीश साहू, बालाप्रसाद साहू, राजकुमार साहू, श्याम साहू, घनश्याम साहू, मुकेश साहू, विकास साहू, हेमंत साहू, आदर्श साहू, अभिषेक साहू, आदि उपस्थित रहे।



