महुआ बीनने के ग्रामीण पर टाइगर ने किया हमला, ग्रामीण घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

ग्रामीण बाइक से लेकर पहुंचे हॉस्पिटल
रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । प्रदेश के उमरिया जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर एक ग्रामीण टाइगर के हमले से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मानपुर रेंज अंतर्गत आने वाले बफर जोन के बड़खेरा बीट के आरएफ 332 के ख़िरहा नाला में रामदास सिंह पिता लल्ला सिंह उम्र 42 वर्षीय ग्रामीण पर टाइगर ने हमला कर दिया, जिससे ग्रामीण घायल हो गया।
इस संबंध में मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि बड़खेरा बीट के RF 332 बफर जोन अंतर्गत आने वाले ख़िरहा नाला में ग्रामीण महुआ बीनने गए थे, सभी लोग अपने- अपने पेड़ के नीचे महुआ बीन रहे थे उसी दौरान टाइगर ने ग्राम पंचायत डोड़का अंतर्गत आने वाले ग्राम खोली के रहने वाले रामदास सिंह पिता लल्ला सिंह उम्र 42 वर्ष के उपर टाइगर ने हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गया। हमे सूचना देर से मिलने के कारण हम लोग उनको लेने नही जा पाए तो ग्रामीण अपनी ही बाइक पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर लेकर आ गए। हम अस्पताल पहुंच कर घायल को तात्कालिक सहायता राशि 1 हजार दे दिए हैं।
वहीं घायल के परिजनों द्वारा बताया गया कि हम लोग वन विभाग को तत्काल सूचना दिए लेकिन सूचना के घंटों बाद भी वन विभाग से किसी तरह की मदद नही मिली तो हम मजबूरन मोटरसाइकिल से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लेकर आये। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है और बाद में वन विभाग वाले आये और 1 हजार रुपया दिए हैं।
वहीं पूर्व A C F और Wildlife specialist N S कोरचे ने बताया कि महुआ बीनने के दौरान अधिकतर टाइगर के हमले से घायल होने की घटनाओं का मूल कारण जो सामने देखने मे आया वह यह है कि अधिकांश घटनायें उस स्थिति में होती हैं जब कोई भी ग्रामीण चाहे वह महिला हो या पुरुष, झुक कर महुआ बीनते हैं। ऐसी स्थिति में टाइगर को धोखा हो जाता है कि यह हमारा शिकार है लेकिन तब तक वह हमला कर देता है और उसको बाद में समझ मे आता है कि यह तो मनुष्य है और वह भाग जाता है। ऐसी स्थिति में मनुष्य या तो घायल होकर रह जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को सलाह भी दी है कि महुआ बीनने के दौरान झुक कर न बीनें जिससे आप सुरक्षित रह सकें।



