मध्य प्रदेश

कांग्रेसी नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण: धीमी गति से सर्वे कराए जाने का लगाया आरोप

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन की जीवनदायनी बेतवा, कौड़ी और रीछन नदियों में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी। जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का नुकसान हुआ है। सांची विस क्षेत्र के कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम, युवा कांग्रेस नेता विकास शर्मा, रूपेश तन्तवार, रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी, दुर्गेश खरे नेता प्रतिपक्ष नपा रायसेन प्रभात राज चावला ने अपने समर्थकों के सांची विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों बीदपुरा, पगनेश्वर, कौड़ी, तिजालपुर, मेढ़की आदि गांवों का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही इन कांग्रेस नेता द्वारा सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगाया है। सरकार से सभी पात्रों को जल्द मुआवजा राशि देने की मांग की है।
दरअसल, साँची विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते विधानसभा के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। उन बाढ़ प्रभावित गांव का कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम द्वारा मौके पर पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेकर पीड़ितों से मुलाकात कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button