मध्य प्रदेश

वनवासी विकास परिषद का हुआ गठन, सदस्यों का किया निर्वाचन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । वनवासी विकास परिषद जिला दमोह की जिला बैठक का आयोजन जिला दमोह के तेंदूखेड़ा मे दिनांक 4 जनवरी 2023 को किया गया। जिसमे संस्था के जिला संगठन मंत्री गंगाराम जी, विभाग संगठन मंत्री सागर शिव परस्ते के साथ प्रांत सचिव अर्जुन सिंह मरकाम की उपस्थिति रही । जिला समिति के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पुनर्गठन किया गया, जिसमे नवीन समिति के पदाधिकारीयों व सदस्यों की घोषणा की गई। जिसमे पूर्व जिला अध्यक्ष संगीता मरकाम को पुनः जिला अध्यक्ष सुन्दर सिंह लोधी ,जी सड़क हरदुआ को जिला सचिव के साथ वीरेंद्र सिंह लोधी नरगवा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ दायित्व सौंपा गया। जिसमे समिति चुनाव अधिकारी गिरवर सिंह ठाकुर रहे, आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गयी।
सभी अधिकारियों ने धर्मांतरण जैसे गंभीर विषय पर कार्रवाई कराने कार्य करने के विषय रखे।
जिला समिति दमोह महाकौशल प्रांत की बुधवार को वनबासी बिकास परिषद महाकौशल प्रांत की जिला समिति का नव निर्वाचन किया गया जिसमें दमोह जिला के जबेरा, तेंदूखेड़ा विकास खण्ड की उपस्थिति में निवार्चित किया गया जिसमें कार्य कारणी सूची निम्न हैं। संरक्षक यशवंत
अध्यक्ष संगीता मरकाम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष दिनेश साहू, कोषाध्यक्ष खूबसिंह, सचिव सुन्दर सिंह, सहसचिव नारायण सिंह, सह. अभिषेक मोदी,
शिक्षा आयाम प्रमुख पूरनसिंह पोर्ते, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डा. बिपिन साहू, श्रद्धा जागरण प्रमुख मर्दन सिंह, लोककला बिकास कार्य उमेश करसोरिया, छात्राबास आयाम प्रमुख मुकेश परस्ते, हित रक्षा आयाम प्रमुख बीरेंद्र सिंह कडोपा, खेल कूद आयाम प्रमुख गनेश विश्वकर्मा, युवा आयाम प्रमुख जितेन्द्र घोषि , ग्राम विकास कार्य बाबूसिंह मरकाम, महिला आयाम प्रमुख सुमन धुर्वे, सदस्य गोपालसिंह मरकाम, सदस्य शिवलाल सिंह धुर्वे सदस्य हरिश सिंह तेकाम सदस्य राजेश सिंह।

Related Articles

Back to top button