क्राइममध्य प्रदेश

कुएं में मिली दो मासूमों की लाश, इलाके में फैली सनसनी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ । दमोह जिले के बटियागढ़ के केरबना चौकी क्षेत्र में खेत के कुएं में दो मासूमों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर बटियागढ़ और केरबना चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुएं में दो नाबालिगों के शव तैर रहे थे। करीब 40 फीट गहराई वाले कुएं से दोनों शव निकाले गए हैं। 11 से 13 वर्ष बताई जा रही उम्र दोनों शव नाबालिग किशोर और किशोरी के हैं। जिनकी उम्र 11 से 13 वर्ष बताई जा रही है। आशंका है दोनों के शव कुएं में 4 से 5 दिन से पड़े थे। दोनों शवों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजे हैं। नाबालिगों की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है। खेत कलू जैन का बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button