सहायक संचालक संयुक्ता उइके की ढीमरखेड़ा बीईओ पद पर नियुक्ति, किया पदभार ग्रहण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा मे मप्र शासन ने पहली बार नवाचार करते हुए यूपीएससी से चयनित संयुक्ता उइके को बीईओ पद पर नियुक्ति प्रदान कर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को दुरस्थ करने की बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। विगत दिनों संयुक्ता उइके ने निवर्तमान बीईओ एसएस मरावी से विधिवत पद भार ग्रहण किया।
नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन, विद्या विद्वार्थी विद्यालय के सर्वाग्रीण विकास, शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए युवा विकास खंड शिक्षा अधिकारी संयुक्ता उइके मील का पत्थर सावित होगी।
नवागत बीईओ के पद भार ग्रहण पर राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय संघठन मंत्री सूर्यकान्त त्रिपाठी, विपिन तिवारी, जेपी हल्दकार, श्यामसुंदर पटेल, पीतांबर शुक्ला, हेमंत सामल, आशीष चौरसिया, सुशील पटेल, अजय पाण्डेय, अशोक पटेल, राजीव शुक्ला, रमेश सोनी, संतकुमार राय, संजीव ज्योतिषी, सतेन्द्र गौतम, अखिलेश पाण्डेय, अर्चना झारिया, सुधा पटेल, ज्योस्तना मेहरा, दुर्गा शुक्ला, वैजन्ती यादव, रंजना बाजपेई, अतिथि शिक्षक संघ के अश्वनी त्रिपाठी, पवन तिवारी, मुन्ना खान, शैलेंश मिश्रा, संतोष रावते सहित अन्य शिक्षकों ने नवागत बीईओ संयुक्ता उइके के पदभार ग्रहण करने पर खुशी हाजिर करते हुए बधाई दी है।



