तेजगढ़ दूध डेरी मवेशियों गोबर स्मेल ग्रामीण परेशान, शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

ब्यूरो चीफ ; भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत तेजगढ़ के वार्ड नंबर 7 एवं 2 के बीच बड़े रूप में एक शिक्षक द्वारा अवैध दूध डेरी संचालित हो रही बीच मोहल्ले में डेरी मवेशियों के गोवर बड़ी तादाद लगाने से पूरे मोहल्ले वासी परेशान हैं। इस संबंध में तेजगढ़ सरपंच प्रतिनिधि विनंजय जैन का कहना है कि 27 जनवरी को ग्राम सभा में ग्रामीणों ने लिखित आवेदन दिया था।कि चेतराम अहिरवाल शिक्षक व उनकी पत्नी उषा अहिरवाल के द्वारा गांव के मध्य में अवैध दूध देरी संचालित की जा रही है। जिस जगह पर गोवर एकत्रित कर रहे हैं पूरे मोहल्ले को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि यहां पर नाली बनी है अवैध गोबर की बडे बड़े ढेर लगने से यहां नाली निर्माण कार्य में बाधा आ रही है जिसकी लिखित शिकायत तेंदूखेड़ा नायक तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी को जानकारी दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है पूरे गांव मोहल्ले वासियों इस दूध डेयरी गोबर की स्मेल गंदगी से परेशान है जल्दी ही अगर इस समस्या का समाधान नहीं होता तो माननीय कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया जाएगा।



