कृषिमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई अनुदान योजना का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत अनुदान प्राप्त किसानों के खेत पर अधिकारियों ने पहुंच कर योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।
ग्राम बेरखेड़ी जोरावर में कृषि एवं उद्यान की विभाग के अधिकारी उमाशंकर कुशवाहा एवं कृषि विभाग से मोतीराम दिनवाती द्वारा किसानों के खेत पर जाकर पोर्टेबल स्प्रिंकलर का निरीक्षण किया । उन्होंने किसानों से जाना कि उन्हें स्प्रिंकलर पद्धति का क्या लाभ मिल रहा है तब किसानों द्वारा बताया गया कि इस फवारा सिंचाई से फसल की पैदावार अच्छी हो रही है एवं पानी की बचत हो रही है। पानी देने में समस्या नहीं होती बेरखेड़ी जोरावर के किसान धीरजसिंह यादव, वाराणसी यादव, प्रेमसिंह यादव, शाकिर मंसूरी, कुंदन यादव एवं उन्नतशील कृषक भुरेरू से सुरेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे उन्होंने भी स्प्रिंकलर पद्धति का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button