मध्य प्रदेश
बस स्टैंड पर कोबरा निकला, मची अफरा तफरी, युवक ने साहस का परिचय देकर जिंदा पकड़ा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र में गर्मी अपने पूरे शवाब पर है ऐसे में जमीन के अंदर रहने वाले जीव जंतु घबराकर बाहर निकलने लगे हैं ऐसे ही घटना बस स्टैंड पर सामने आई जब एक कोबरा सांप गर्मी से घबराकर अपने बिल से बाहर आ गया जिसे देखकर अफरा तफरी मच गई लोग यहां वहां भागने लगे।
कोबरा सांप को देखकर लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी तभी वहां पर रीछई गांव का एक नौजवान जो सांप पकड़ने में माहिर है वहां पहुंच गया और उसने आनन- फानन में पाइप आदि का सहारा लेकर सांप को पकड़ लिया और एक प्लास्टिक की बरनी में बंद कर दिया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली, सांप पकड़ने वाले युवक ने करीब 8 फीट लंबे सांप को जंगल में लेजाकर छोड़ दिया।



