क्राइम

1,98,500/- रु. की अवैध शराब सहित आरोपी को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम व एसडीओपी टीकमगढ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ निरीक्षक मनोज सोनी के नेतृत्व थाना बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर से आरोपी नीरज लोधी पिता मोतीलाल लोधी 30 साल निवासी लड़वारी थाना बल्देवगढ़ के घर के बेडा में बना टपरा से देशी प्लेन शराब, देशी मदिरा मशाला की पेटियां कुल शराब की मात्रा 387 लीटर कीमती करीवन 1,98,500/- रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोज सोनी थाना प्रभारी बल्देवगढ़, सउनि लीलाधर सिंह गौड़, प्रआर भगतराम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button