मध्य प्रदेश

सर्वब्राह्मण महासभा ने पुनीत दुबे की मौत उच्च जांच की मांग को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेडा। 23 मई गुरुवार को दोपहर में तहसील सर्वब्राह्मण महासभा द्धारा उदयपुरा के त्रिभुवन दुबे जी के पुत्र पुनीत की इंदौर हास्टल में संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जाँच करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री म प्र के नाम थाना प्रभारी साईखेडा के माध्यम से एक ज्ञापन देकर विरोध प्रकट किया ।
जिसमें वरिष्ठ तहसील महासभाध्यक्ष आर के शर्मा, पूर्व तहसील अध्यक्ष भानू दीक्षित, संरक्षक सुरेन्द्र बोहरे, नागेंद्र शर्मा, सचिव राकेश खैमरिया, कनिष्ठ तहसील अध्यक्ष मिलन दुबे, कोषाध्यक्ष अजय शंकर तिवारी, देवेंद्र बसेडिया, नगराध्यक्ष आशीष तिवारी, नीसू शर्मा, रामू पाठक, सतीष शर्मा, सत्यम अंकित मिढौतिया के साथ मीडिया प्रभारी अनिल मिढौतिया व तहसील प्रवक्ता प्रफुल्ल दीक्षित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button